Home News Posts उत्तराखंड दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता मुकेश बोरा गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता मुकेश बोरा गिरफ्तार

0
1118
  • लंबे समय से चल रहा था फरार
  • हाई कोर्ट भी नहीं मिली थी राहत

    देहरादून। नैनीताल डेयरी संघ के अध्यक्ष और भाजपा के निष्कासित नेता मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है।
    बीते 1 सितंबर से फरार चल रहे मुकेश बोरा पर डेयरी में संविदा पर काम करने वाली महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। बोरा के बारे में उत्तराखंड पुलिस को राज्य से बाहर चले जाने की जानकारी 19 सितंबर को मिली थी। जानकारी के अनुसार मुकेश बोरा अपने कुछ नजदीकियों के जरिए पुलिस के एक्शन और प्लान पर नजर बनाए हुए था। पुलिस द्वारा अभी बीते दिनों उसके चार सहयोगियों से भी जानकारी हासिल की गई थी तथा उनके फोन की जांच में यह बात सामने आई थी कि वह राज्य से बाहर रहकर अपने इस केस से जुड़ी हर एक जानकारी ले रहा था। पुलिस द्वारा कल ही उसकी तलाश में तीन टीमों को दिल्ली, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश भेजा गया था। जानकारी के अनुसार मुकेश बोरा को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। मुकेश बोरा पर लगे गंभीर आरोपों के बाद भाजपा द्वारा उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है वहीं उसके द्वारा अपनी अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जा चुका है लेकिन उसे न्यायालय से कोई राहत नहीं मिल सकी है। पुलिस उसकी फरारी में मदद करने वाले चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। तथा अभी बीते दिनों पुलिस ने उसके गांव व नैनीताल के घर कुर्की की कार्यवाही भी की थी। पुलिस प्रशासन और सरकार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए चौतरफा दबाव बना हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here