Home उत्तराखंड Almora नाबालिग से दुष्कर्म का भाजपा नेता पर आरोप, मुकदमा दर्ज

नाबालिग से दुष्कर्म का भाजपा नेता पर आरोप, मुकदमा दर्ज

0
2018

अल्मोडा। बकरी चराने गयी नाबालिग से भाजपा नेता द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को नाबालिग बेटी बकरी चराने गयी थी। तभी डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा वहां पर पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर भेजने की कोशिश करने लगा। मौका पाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नही है। जानकारी प्राप्त की जा रही है। मामले की पुष्टि होगी तो निश्चित ही पार्टी कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here