Home News Posts उत्तराखंड भाजपा ने दिखाई अपने पहले वीडियो प्रचार वाहन को हरी झंडी

भाजपा ने दिखाई अपने पहले वीडियो प्रचार वाहन को हरी झंडी

0
299

देहरादून। भाजपा अब पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। भाजपा के चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम देहरादून में डेरा डाले हुए हैं और आज उन्होंने यहां चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव प्रबंधन की कोर कमेटी की बैठक ली। जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ सहित मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर आज सीएम धामी और दुष्यंत गौतम ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के लिए एक चुनावी प्रचार वीडियो वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा सभी सीटों पर आसान जीत तो दर्ज कर ही सकती है अब वह इस जीत को बड़ी जीत बनाने के लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रचार वाहन सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए भेजे जाएंगे। यानी भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान भी अब शुरू कर दिया है।
हिमाचल के कांग्रेसी विधायकों के उत्तराखंड में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के विधायक हैं उसकी जिम्मेदारी है कि वह अपने विधायकों को संभाले। यह कोई आपातकाल तो है नहीं जैसा कांग्रेस के समय में था। यह लोकतंत्र है किसी को भी कहीं आने—जाने की आजादी है। हम उन्हें पकड़कर जेल में नहीं डाल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से निष्कासित 6 विधायक भाजपा के कुछ विधायकों के साथ ऋषिकेश आए हुए हैं तथा हिमाचल सरकार के अस्तित्व पर संकट की बादल मंडरा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here