Home News Posts उत्तराखंड शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पांगती की जयंती एक नवंबर को

शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पांगती की जयंती एक नवंबर को

0
550

मुनस्यारी। पिथौरागढ़ जनपद के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिलोक सिंह पांगती की जयंती 1 नवंबर को आयोजित की जा रही है। जयंती के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि जनपद ने आजादी के आंदोलन में सैकड़ो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जन्म दिया है। इस जनपद में आजादी के आंदोलन में शहीद हुए एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद त्रिलोक सिंह पांगती की मातृभूमि मुनस्यारी में पहली बार उनकी जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जयंती के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद त्रिलोक सिंह पांगती पर आधारित निबंध, चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज का नाम शहीद त्रिलोक सिंह पांगती के नाम पर रखा गया है। शहीद त्रिलोक सिंह पांगती के नाम पर जीआईसी के निकट स्मारक का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जयंती के कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here