Home News Posts उत्तराखंड हाथी सामने देख बाइक फिसली, युवक की मौत

हाथी सामने देख बाइक फिसली, युवक की मौत

0
313

पौड़ी। सड़क पर अचानक हाथी देख घबराहट में बाइक फिसलने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला कोटद्वार दुगड्डा मार्ग का हैं, जानकारी के अनुसार आज सुबह यहंा अचानक सड़क पर हाथी आ गया। इस दौरान वहां से आवाजाही कर रहे एक बाइक सवार की घबराहट में बाइक रपटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। मृतक सतेंद्र (34) पुत्र जगत सिंह सुबह बाइक से कोटद्वार से सतपुली के लिए निकला था। तभी लालपुल के पास अचानक सड़क पर हाथी आ गया और युवक ने तेजी से बाइक के ब्रेक लगा दिए। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। जिससे युवक के सिर छाती पर गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here