भाजपा ने किया महिलाओं व सैनिकों का सम्मानः नड्डा

0
345

धामी ने कोटद्वार में किया रोड शो


देहरादून/बागेश्वर/कोटद्वार। जैसे—जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब प्रदेश में धुआंधार प्रचार की कमान संभाल ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज अपनी पहली जनसभा बागेश्वर में की। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर अवसरवादी और जातिवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं और सैनिकों को सम्मान दिया है।
बागेश्वर में आज रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वह इस वीरभूमि और देव भूमि को नमन करते हैं। जिसके हर घर से सैनिक हैं और जिसके सपूतों ने परमवीर और महावीर चक्र जैसे सम्मान हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सैनिकों और महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए जो काम किए हैं वह अन्य किसी भी पार्टी में नहीं किए।
उन्होंने कहा कि जनता के पास जो वोट का अधिकार है उस वोट के अधिकार का प्रयोग वह किस आधार पर करें यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि वोट मांगने आने वाले नेताओं से यह जरूर पूछें कि उन्होंने काम क्या किया है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी भाजपा प्रत्याशी से भी पूछा था तो उन्होंने बताया कि आप अभी जिस पुल से आए हैं वह भाजपा सरकार ने ही बनाया है। नड्डा की आज शाम पिथौरागढ़ व दून में भी जनसभाएं होने वाली है।
उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी के समर्थन में एक रोड शो किया और उन्हें जिताने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि सूबे की जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और हम इस बार 60 पार के लक्ष्य को हासिल करेंगे। आज शाम वह लक्सर क्षेत्र में भी प्रचार के लिए जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अजय भटृ ने आज रूद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया और भाजपा को वोट देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here