भाजपा ने की 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

0
296

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने आज अपनी 59 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में भाजपा ने 15 ब्राह्मण 3 वैश्य और 5 महिला प्रत्याशियों के नाम रखे हैं जबकि 10 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया गया और नए चेहरों पर दांव लगाया गया है। सूची की खास बात यह है कि इस सूची में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। शेष बची 11 सीटों पर एक-दो दिन में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। दिल्ली में आयोजित पत्राकार वार्ता में इनकी घोषणा की गई।
खटीमा से पुष्कर सिंह धामी, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री केदार सिंह रावत, गंगोत्री सुरेश चौहान, बद्रीनाथ महेन्द्र भट्ट, थराली भोपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, घनसाली शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, नरेन्द्रनगर सुबोध उनियाल, प्रतापनगर विजय सिंह पंवार गुड्डू भाई, धनौल्टी प्रीतम सिंह पंवार, चकराता रामशरण नौटियाल, विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, धर्मपुर विनोद चमोली, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड पूर्व मंत्री खजानदास, देहरादून कैंट श्रीमती सविता कपूर,मसूरी गणेश जोशी, ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार मदन कौशिक, भेल रानीपुर आदेश चौहान, ज्वालापर सिरेश राठौर, भगवानपुर मास्टर सत्यपाल, रूड़की प्रदीप बत्रा, खानपुर रानी देवयानी, मंगलौर दिनेश पंवार, लक्सर संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण स्वामी यतीश्वरानंद, यमकेश्वर श्रीमती रेनू बिष्ट, पौड़ी राजकुमार पोरी, श्रीनगर से धन सिंह रावत, चौबट्टखाल सतपाल महाराज, लैंसडौन दलीप रावत, धारचूला धन सिंह धामी, डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत, गंगोलीहाट फ़क़ीर राम टम्टा, कपकोट सुरेश गड़िया, बागेश्वर चंदन रामदास, द्वाराहाट अनिल साही, सल्ट महेश जीना, सोमेश्वर रेखा आर्य, अल्मोडा कैलाश शर्मा, लोहाघाट पूरन फर्त्याल, चम्पावत कैलाश गहतौड़ी, भीमताल राम सिंह कैड़ा,नैनीताल सरिता आर्य, कालाडूंगी बंशीधर भगत, रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, जसपुर शैलेंद्र मोहन सिंघल, काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा, बाजपुर राजेश कुमार, गदरपुर अरविंद पांडे, किच्छा से राजेश शुक्ला, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, नामकमत्ता प्रेम सिंह राणा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here