- लुटेरों ने लोहे की रॉड से बरसाए वार
देहरादून। मशहूर भजन गायक दीपक पर लूट के इरादे से हमला किया गया। हमलावर मौके से फरार हो गये। वहीं जब इस मामले में थाना रायपुर से सम्पर्क किया गया तो सरकारी मोबाइल आफिस में पाया गया और थानाध्यक्ष से सम्पर्क नहीं हो पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मातावाला बाग निवासी मशहूर भजन गायक दीपक गत दिवस टिहरी से टीएचडीसी में भजन संध्या का गायन करके वापस लौट रहे थे। जब वह रात्रि तीन बजे थानों के जंगल में पहुंचे तभी एक बिना नम्बर की सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक दिया और लूट के इरादे से उन पर लाठी डण्डों से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना सुनियोजित तरिके से था कि दीपक कुमार व उसके साथी कुछ समझ नहीं सके कि यह एकाएक क्या हो गया और हमलावर कौन थे। वह इस घटना से इतना घबरा गये कि वह आनन फानन में वह से भाग खडे हुए और उन्होंने अपने वाहन की स्पीड बढा दी। इस दौरान बदमाशों ने उनकी कार के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिये तथा हैडलाईट भी डेमेज कर दी। जिसके बाद वह रायपुर नहर पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस बैरियर पर घटना की जानकारी दी। लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने दीपक कुमार व उसके साथियों से कहा कि अभी एसओ गश्त पर गये हैं उनके आने के बाद ही कुछ कर सकेंगे। देर रात तक वह वहीं एसओ के आने का इंतजार करते रहे जिसके बाद उन्होंने अपने परिचितों से सम्पर्क कर सारी घटना बतायी। देर रात भजन गायक व उसकी टीम पर लूट के इरादे से हुए हमले पर उनके परिवार व परिचित काफी चिन्तित दिखायी दिये और वह रायपुर नहर के पास पुलिस पिकेट के पास पहुंच गये और सारी जानकारी ली। देर रात तक एसओ के वहां पर न आने से वह वापस अपने निवास पहुंचे।
बता दें कि जिस स्थान पर बदमाशों द्वारा यह लूट के इरादे से हमला किया गया है। उस स्थान पर रात के समय बिलकुल अंधेरा रहता है जिसके चारो ओर जंगल है। जहंा पुलिस गश्त एकदम नदारत रहती है। बताया जाता है कि यहंा अक्सर बदमाशो द्वारा रात के समय आने वाले राहगीरों पर हमला कर लूट का प्रयास किया जाता है। बहरहाल अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कितना संजीदगी से लेती है और कब तक उन बदमाशों को गिरफ्तार कर पाती है। वहीं जब इस मामले में थानाध्यक्ष रायपुर के मोबाइल नम्बर पर फोन किया गया तो उनका मोबाइल आफिस के कर्मचारियों द्वारा उठाया गया और उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।




