Home News Posts उत्तराखंड बेतालघाट गोलीकांडः थानाध्यक्ष सस्पेंड

बेतालघाट गोलीकांडः थानाध्यक्ष सस्पेंड

0
440
  • सीओ पर भी होगी कार्रवाई

देहरादून। बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग मामले में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। निर्वाचन आयोग ने भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी के खिलाफ एक्शन लेते हुए विभागीय जांच की कार्रवाई की बात की वहीं बेतालघाट थानाध्यक्ष के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए उत्तराखंड शासन से संस्तुति की गई है।
बता दें कि उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण की प्रक्रिया में 14 अगस्त को आयोजित की गई थी। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान प्रक्रिया आयोजित होनी थी। जिले के बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख और उप प्रमुख के लिए मतदान प्रक्रिया के दौरान एक प्रत्याशी समर्थक ने प्रतिद्वंदी खेमे पर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे मतदान केंद्र में दहशत का माहौल बन गया। हिंसक हुए मामले के बीच ब्लॉक प्रमुख के लिए वोट डालने पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच अफरा—तफरी का माहौल हो गया और सब इस इधर—उधर भागने लगे। गोलीबारी में एक व्यक्ति महेंद्र सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। अभी भी उनका उपचार जारी है। इस मामले में नैनीताल जिला पुलिस ने 16 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल निवासी चित्रकूट रामनगर, यश भटनागर उर्फ यशु निवासी शिवलालपुर रोनिया रामनगर, वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की निवासी लखनपुर रामनगर, रविंद्र कुमार उर्फ रवि निवासी ढेला पटरानी रामनगर, प्रकाश भटृ निवासी खुरियाखत्ता बिंदुखत्ता, पंकज पपोला निवासी खुरियाखत्ता बिंदुखत्ता सहित 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही दो वाहनों को भी सीज किया।
मामले में राज्य निर्वाचन आयोग, ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकासखंड बेतालघाट में तैनात प्रेक्षक की रिपोर्ट में उल्लेखित क्षेत्र पंचायत बेतालघाट, नैनीताल में प्रमुख और उप प्रमुखों के निर्वाचन के दौरान हुई फायरिंग की घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी, भवाली प्रमोद शाह के खिलाफ मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्रवाई और अनीश अहमद थानाध्यक्ष, बेतालघाट को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति उत्तराखंड शासन को की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here