Home News Posts World बांग्लादेशी एक्टर शान्तो खान और उनके पिता की भीड़ ने की हत्या

बांग्लादेशी एक्टर शान्तो खान और उनके पिता की भीड़ ने की हत्या

0
601

नई दिल्ली। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रदर्शनकारियों लगातार विराध प्रदर्शन कर रहे है वहीं उग्र भीड़ अब लोगों को अपना शिकार बना रही है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी एक्टर शान्तो खान और उनके पिता की भीड़ ने पीट—पीटकर हत्या कर दी है। जिसकी पुष्टि बांग्ला चलचित्र ने सोशल मीडिया के जरिए की है।
बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेता शान्तो खान और उनके पिता की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों घर जाने के दौरान भीड़ के शिकार हो गए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने पीट—पीटकर दोनों की हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, शांतो खान और उनके पिता सलीम सोमवार दोपहर अपने घर जाते समय फरक्काबाद बाजार में उपद्रव में शामिल हो गए थे।
शान्तो खान और उनके पिता का सामना अचानक भीड़ से हुआ। पहले तो उन्होंने अपने हथियारों से गोली चलाकर खुद को बचा लिया था। लेकिन बाद में हमलावरों ने सलीम खान और शांतो खान पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। शान्तो खान के पिता सलीम खान चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे। इसके साथ ही वह फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी करते थे। सलीम खान मुजीबुर रहमान पर बनी फिल्म के प्रोड्यूसर थे।
रिपोर्टस के मुताबिक, सलीम खान और उनके बेटे पर कई केस दर्ज है। चांदपुर समुद्री सीमा पर पद्मा—मेघना नदी में अवैध रूप से रेत खनन के लिए सलीम को दोषी ठहराया गया था। वह इसके लिए जेल भी जा चुके थे। वर्तमान में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक आयोग में मामला भी चल रहा था। शांतो खान के खिलाफ भी 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित करना का आरोप लगा है। इस आरोप में उन पर केस भी दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here