देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने सोमवार रात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद व पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज दीपक बाली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपक बाली को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी है।
बता दें कि काशीपुर के बड़े कारोबारी दीपक बाली करीब दो वर्ष पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हे उत्तराखण्ड में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अतिरिक्त वह काशीपुर सीट से पार्टी प्रत्याशी भी रहे है। विधानसभा चुनाव में पार्टी का सीएम चेहरा कर्नल कोठियाल थे। लेकिन चुनाव में हार के बाद कोठियाल निष्क्रिय हो गये। जिसके बाद आम आदमी पार्टी द्वारा दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया था। जिन्होने बीती रात आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज सुबह दीपक बाली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपक बाली को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी है।