Home News Posts उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिये खुले

बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिये खुले

0
672

देहरादून। बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह (6 बजकर 15 मिनट) शुभमुर्हत पर विधिविधान तथा मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिये खुले।

बद्रीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिये 6 माह के लिये खुले। कपाट खुलने के दौरान 20 हजार श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। कपाट खुलने के दौरान संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन का पाठ किया गया। कोरोना के कारण पिछले दो सालों से श्रद्धालु कपाट खुलने के दौरान धाम नही पहुँच पाये थे। डीजीपी अशोक कुमार ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किये। इस दौरान बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here