Home News Posts उत्तराखंड अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के धरातलीय क्रियान्वयन में सिंचाई विभाग...

अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के धरातलीय क्रियान्वयन में सिंचाई विभाग को तेजी लाने के निर्देश दिये

0
626

देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को ए.पी.जे.अब्दुल कलाम बिल्डिंग सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री जी के द्वारा सिंचाई विभाग हेतु की गयी राज्य व जनपद स्तरीय घोषणाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।
उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं के धरातलीय क्रियान्वयन में सिंचाई विभाग को तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को नवम्बर माह के अंत तक विभागीय घोषणाओं के शासनादेश करा लिये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर सचिव सिंचाई श्री उमेश नारायण पाण्डेय, प्रमुख अभियन्ता सिंचाई श्री मुकेश मोहन श्री जे.एल. शर्मा सहित सी.एम. घोषणा सेल के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here