Home News Posts Filmy अन्नू कपूर को सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी

अन्नू कपूर को सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी

0
2935

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अन्नू कपूर को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गुरुवार सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अन्नू कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर अजय स्वरूप के अनुसार, “अन्नू मदन लाल कपूर को 26 जनवरी की सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के साथ सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है।” उन्होंने बताया कि डॉ. जेपीएस साहनी, डॉ. रजनीश जैन, डॉ. राजीव पसे, डॉ. बीएस विवेक और डॉ. सुशांत वट्टल की कार्डियोलॉजी टीम ने कपूर का इलाज किया। कैथ लैब के सह-निदेशक और यूनिट के प्रमुख डॉ रजनीश जैन ने कहा कि “अन्नू कपूर को आज स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई है।” इससे पहले गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. अजय स्वरूप ने कहा था कि “कपूर की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं, और उनका इलाज किया जा रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here