Home News Posts तनाव, भीड़ और नोंकझोंक के बीच मैनेजर ने अपना हाथ काटा

तनाव, भीड़ और नोंकझोंक के बीच मैनेजर ने अपना हाथ काटा

0
24
  • अस्पताल में भर्ती, हालत स्थित

पौड़ी। गैस एजेंसी में बढ़ती सिलेंडरों की कमी ने एक गंभीर रूप ले लिया, यहंा एक एजेंसी के मैनेजर ने मानसिक दबाव में आकर कांच से अपना हाथ काट लिया। यह घटना उस समय हुई जब सुबह गैस की गाड़ी गोदाम में पहुंची और सिलेंडर लेने आए लोगों व एजेंसी कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई।
बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते एजेंसी पर भारी भीड़ उमड़ रही है। सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के कारण कर्मचारियों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। इसी तनाव के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मैनेजर ने आपा खो दिया और खुद को घायल कर लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, चोट गंभीर नहीं है और राहत की बात यह रही कि नस नहीं कटी। फिलहाल मैनेजर की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जबकि सरकार की ओर से पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। हकीकत में एजेंसियों को पहले की तुलना में कम सिलेंडर मिल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच रोजाना विवाद की स्थिति बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here