Home Uncategorized अल्बानिया में भ्रष्टाचार से लड़ने को बनाया ‘एआई मिनिस्टर’

अल्बानिया में भ्रष्टाचार से लड़ने को बनाया ‘एआई मिनिस्टर’

0
441
  • एआई से बनी मंत्री बताएगी किसे मिलेगा सरकारी टेंडर

नई दिल्ली। बाल्कन देश अल्बानिया ने दावा किया है कि उसने दुनिया के पहले एआई से बने मंत्री को अपनी सरकार में जगह दी है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने एक कैबिनेट बैठक के दौरान नई मंत्री ‘डिएला’ से सबको परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि संसद का कोई सदस्य हमारे बीच शारीरिक तौर पर मौजूद नहीं होगा क्योंकि उसे एआई ने बनाया है। नई मंत्री को सरकारी टेंडरों पर फैसले लेने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधानमंत्री रामा के मुताबिक, एआई जेनेरेटेड मंत्री के होने से ये मंत्रालय अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त हो सकता है और टेंडर की प्रक्रिया में लगे हर सरकारी फंड पर पूरी पारदर्शिता होगी। डिएला को पहले इस साल जनवरी में बतौर वर्चुअल असिस्टेंट लॉन्च किया गया था। अल्बानिया के पारंपरिक वेशभूषा में इसे लोगों को दस्तावेज और दूसरी जरूरी सुविधाएं देने वाली सरकारी वेबसाइट ई-अल्बानिया पर लॉन्च किया गया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इस एआई असिस्टेंट ने 36,000 डिजिटल दस्तावेज और 1000 से अधिक सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here