साइकिल यात्रा पर भारत आए ईरानी जोड़े की अखिलेश यादव ने की मदद

0
193


लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा पर भारत आए ईरानी जोड़े को उनके देश वापस भेजने के लिए आर्थिक मदद की। ये इरानी जोड़ा विश्व शांति का संदेश देते हुए साइकिल से भारत यात्रा पर आया था। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इंसानियत से बड़ा धर्म और मदद से बड़ी इबादत कोई और नहीं, कुछ और नहीं। सपा प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इजरायल-हमास की जंग की वजह से, ईरान से आकर हमारे देश में फंसे इन मेहमानों की देश वापसी में हम कुछ कर पा रहे हैं, ये हमारी खुशकिस्मती है। दुनिया में देश की छवि कहने से नहीं बल्कि कुछ करने से बनती है। दरअसल, साइकिल यात्रा पर भारत आए इस जोड़े की इजरायल हमास युद्ध शुरू होने के कारण वापसी की टिकट रद्द हो गई थी। कुछ समय बाद इनकी सेविंग्स भी खत्म हो गई। पार्टी के एक नेता ने इस बात की जानकारी अखिलेश यादव को दी। तो उन्होंने इस जोड़े की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। इस जोड़े को वापस भेजने की व्यवस्था कराई। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा दुनिया में देश की छवि कहने से नहीं बल्कि कुछ करने से बनती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here