Home News Posts उत्तराखंड मंदिर पर कब्जे का विरोध करने पर अधिवक्ता से मारपीट

मंदिर पर कब्जे का विरोध करने पर अधिवक्ता से मारपीट

0
223

देहरादून। मंदिर पर कब्जे का प्रयास करने वालों का विरोध करने पर अधिवक्ता से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीरी कालोनी निवासी अधिवक्ता मनीष कुमार धीमान ने डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह आज सुबह रेलवे रोड पर किसी काम से गया था तो उसने देखा कि बलविन्दर सिंह उर्फ हैप्पी अपने पिता पवित्र सिंह, छवि आनन्द, सतपाल आनन्द उर्फ सत्यपाल, सन्नी सागर सभी निवासी डोईवाला आर्य समाज मंदिर की दीवार को तोडकर जबरन मंदिर परिसर में घुसने का प्रयास कर रहे थे तथा गेट पर बनी टीनशेड दुकान को तोडने लगे। उसने मौके पर जाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उपरोक्त सभी लोगों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए बलविन्दर उर्फ हैप्पी ने उसको मोबाइल छीन लिया और नीचे पटककर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट करते हुए उसके सारे कपडे फट गये और उसको मोबाइल छीनकर पटक दिया जिससे उसको मोबाइल टूट गया तथा उसके गले से सोने की चेन लूट ली। उक्त लोगों ने उसका मोबाइल व चेन लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here