Home News Posts Filmy अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का भाई ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का भाई ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

0
713


मुंबई। मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद के कोकीन रैकेट में उनका नाम जुड़ा है, जिसमें 30 लोगों के नाम सम्मिलित हैं। पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया है। तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को 2.6 किलो कोकीन बरामद हुआ है, जिसे बेचने के लिए हैदराबाद लाया गया था। इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए टीम ने 30 संभावित ग्राहकों की पहचान की, जिनमें से एक शख्स अभिनेता का रिश्तेदार भी है। यह सभी नाम हैदराबाद कमिश्नर को आगे की जांच के लिए सौंपे गए हैं। अमन एक स्ट्रगलिंग एक्टर हैं तथा कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं। उन्हें यात्रा का शौक है। इस विवाद पर रकुल और उनके परिवार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस की तहकीकात के चलते रकुल का नाम भी सामने आया था। कई अभिनेत्रियों के नाम इस केस से जुड़े थे, जिसमें रकुल भी सम्मिलित थीं। रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम लिया था। मीडिया में नाम आने पर रकुल ने नाराजगी जताई थी तथा स्वयं के खिलाफ मीडिया कवरेज रोकने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था। रकुल के अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी थी कि रकुल ना ही ड्रिंक करती हैं और ना स्मोक। इसके अतिरिक्त, 2022 में ED ने रकुल से टॉलीवुड ड्रग मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here