Home News Posts उत्तराखंड 112 नम्बर पर झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्यवाहीःअशोक कुमार

112 नम्बर पर झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्यवाहीःअशोक कुमार

0
419

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि डायल 112 में 2019 से आज तक 90 लाख कॉल आई हैं। 112 पर झूठी सूचना देने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाए।
आज यहां उत्तराखंड पुलिस मंथन—समाधान एवं चुनौतियां पुलिस सप्ताह के दौरान लिये गये निर्णयों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सत्यापन अभियान लगातार चलाए जाएंगे एवं समय—समय पर उनकी समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही अभिसूचना विभाग को सूचनाओं पर प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत मुनीकीरेती एवं रुड़की क्षेत्र से यातायात उप निरीक्षकों एवं सीपीयू टीम को यातायात सुधार हेतु ऋषिकेश एवं मसूरी स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। पुलिस के आधारभूत प्रशिक्षण में उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति योजना एवं अन्य तकनीकी सेवाओं के प्रशिक्षण जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, फायर सर्विस, यातायात पुलिस को पैरामेडिकल की ट्रेनिंग भी दी जायगी, जिससे गोल्डन आवर में घायलों की जान बचाई जा सके। एसडीआरएफ में महिलाओं की प्रतिभागिता भी बढाई जायगी। उन्होंने बताया कि डायल 112 में 2019 से आज तक 90 लाख कॉल आई हैं। 112 पर झूठी सूचना देने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाए। चीता कॉल पर जाने के पहले एक बार कॉलर के नम्बर पर भी कॉल कर लें। डायल 112 के माध्यम से एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने और रिस्पोंस टाईम को बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया। ट्रैफिक नियंत्रण, चारधाम यात्रा, आपदा प्रबन्धन में ड्रोन का प्रयोग किया जाय। इसके साथ ही नशा छोड़ चुके व्यक्तियों को ड्रग वारियर घोषित कर, उनसे ऑनलाइन काउंसलिंग कराएं। नशा पीड़ित एवं नशा पैडलर्स की प्रोफाइलिंग की जाए। डीजीपी ने बताया कि महिला हेल्पडेस्क एवं चीता मोबाइल को सीयूजी मोबाइल नम्बर प्रदान किये जाएंगे। भविष्य में पुलिस चौकियों को भी सीयूजी मोबाइल नम्बर प्रदान किये जाने का प्रयास किया जाएगा। स्मार्ट बैरक्स की तर्ज पर अब थानें एवं चौकियों के शौचालयों को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएसी जहां पर स्थायी रूप से निवास कर रही है, वहां पर उनकी रहने के स्तर में सुधार हेतु सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी की अध्यक्षता में कमेटी बनायी गयी है। अल्मोड़ा और श्रीनगर के महिला थाने को साइबर थाना के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के तहत शुरू की गयी व्हाट्सएप पर छुटृी हेतु आवेदन करने की व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा तथा पुलिस कर्मियों द्वारा अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन एवं सालगिराह पर आकस्मिक अवकाश हेतु अनुरोध किया जाता है, तो उन्हें तुरंत अवकाश दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here