Home उत्तराखंड Chamoli नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
276

चमोली। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मात्र 10 घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 15 जनवरी को एक स्थानीय निवासी द्वारा कोतवाली गैरसैंण में तहरीर देकर बताया गया कि गौरव सिंह पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह, निवासी ग्राम मटकोट, थाना गैरसैंण द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत कृत्य कर उसे गर्भवती किया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पोक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। नाबालिग से संबंधित अत्यंत संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली, सुरजीत सिंह पँवार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गैरसैंण के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here