उत्तरकाशी। नाबालिग के अपहरण मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया है। नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एंव पोक्सो एक्ट की धाराआें में भी मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 5 जुलाई को थाना बडकोट पर नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा उक्त मामले में बीती शाम अपहरण करने वाले युवक शुभम(19 वर्ष) को गिरफ्तार व नाबालिग को बरामद किया गया जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। साक्ष्य/ बयानों के आधार पर उक्त मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि महिला व बाल अपराधों के प्रति उत्तरकाशी पुलिस बेहद गम्भीर है, इस प्रकार के कुकृत्य करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, नये भारतीय कानून व पोक्सो अधिनियम में ऐसे लोगों के लिये कठोर सजा के प्रावधान हैं।




