Home राष्ट्रीय Punjab आप विधायक पुलिस हिरासत से फरार

आप विधायक पुलिस हिरासत से फरार

0
1772

पटियाला। आप विधायक के पुलिस हिरासत से फायरिंग के बीच फरार होने से हड़कंप मच गया। विधायक के समर्थकों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। आज सुबह हरियाणा के करनाल से उन्हे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी विधायक और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि विधायक और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो सवार फरार विधायक के पीछे लगी हुई है।
बता दे कि आप विधायक ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे। कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दिल्ली की आप टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। विधायक हरमीत सिंह को पुलिस ने आज सुबह हरियाणा के करनाल के गांव डबरी से गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी दुष्कर्म की धाराओं में की गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here