देहरादून। सड़क दुर्घटना में बीते रोज कार के गहरी खाई में गिर जाने से यूजेवीएनएल देहरादून में तैनात ईई अरविंद त्रिपाठी व उनकी पत्नी तथा पुत्र की मृत्यू हो गयी थी। जबकि उनका बड़ा बेटा गम्भीर रूप से घायल हुआ था। जिसे आज जिला प्रशासन के सहयाूेग से चौपर द्वारा एम्स रेफर कर दिया है।
बता दें कि बीते रोज लगभग शाम चार बजे गोपेश्वर से पोखरी जा रही एक कार देवखाल में अनियन्त्रित होकर सडक से खाई में जा गिरी जिसमें यूजेवीएनएल के ईई अरविंद त्रिपाठी व उनकी पत्नी सहित दो पुत्र मौजूद थे। घटना में अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी व एक पुत्र सहित तीन की मौके पर मृत्यु हो गयी थी जबकि उनका बडा पुत्र अंबुज त्रिपाठी गम्भीर घायल हो गया था। जिनका आरंभिक उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में किया गया। बाद में डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफेर कर दिया गया। आज सुबह विशेष हेलीकाप्टर के माध्यम से गंभीर रूप से गए को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।




