Home News Posts उत्तराखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

0
493

उधमसिंहनगर। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम का देर रात बदमाशो से आमना—सामना हो गया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे उपचार हेतू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि ऊधमसिंहनगर के जसपुर क्षेत्र में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी है। यह गोलियों बदमाशों और पुलिस के बीच चली है, बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार जसपुर क्षेत्र में पिछले दिनों एक लूट की घटना हुई थी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेश पर आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगी थी। देर रात पुलिस ने एक बदमाश को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने अपने आप को सरेंडर करने की जगह फायरिंग शुरू कर दी। जिसका पुलिस ने भी जबाब दिया, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी काशीपुर अभय सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। जहंा घायल बदमाश से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here