Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh आईटी विभाग ने परफ्यूम कारोबारी के यहां से जब्त किए 150 करोड़...

आईटी विभाग ने परफ्यूम कारोबारी के यहां से जब्त किए 150 करोड़ से ज्यादा रुपये !

0
884

लखनऊ। परफ्यूम कारोबारी के ठिकानों पर आईटी विभाग ने जब्त किए 150 करोड़ से ज्यादा रुपये, अभी भी जारी है नोटों की गिनती कानपुर के परफ्यूम कारोबारी के घर पर आयकर विभाग के छापे में बड़े खुलासा हुआ है। आईटी विभाग ने अभी तक कारोबारी पीयूष जैन से 150 करोड़ से ज्यादा रुपये जब्त किए हैं और वहां पर नोटों की गिनती जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि विभाग की छापेमारी में लगभग 150 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. वहां पर नोटों की गिनती अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here