Home News Posts उत्तराखंड सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या

सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या

0
12
  • पिता ने लोहे के सरिये से बेटे का सिर फोड़ा!

उधमसिंहनगर। रुद्रपुर में दो अलग—अलग घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी। पहली घटना में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकने पर एक सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच—बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोग भी हमले में घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना में एक पिता ने अपने ही बेटे पर लोहे के सरिये से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के रेशमबाड़ी क्षेत्र में बीती शाम 50 वर्षीय लीलाधर पुत्र बिहारी लाल अपनी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि युवकों को हंगामा करने से रोकने पर विवाद शुरू हो गया। लीलाधर के भांजे राहुल पुत्र विजेंद्र पाल ने युवकों को हंगामा करने से मना किया। जिस पर आरोपियों ने राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। भांजे को पिटता देख लीलाधर मौके पर पहुंचे और बीच—बचाव करने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने लीलाधर पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने राहुल के साथ ही रामअवतार पुत्र जौहरी लाल और अनुज पुत्र सुखदेव पर भी चाकू से वार किए। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल, रामअवतार और अनुज का उपचार शुरू किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी में भी एक गंभीर वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने बेटे पर लोहे के सरिये से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना 22 नवंबर की बताई जा रही है। इंदिरा कॉलोनी निवासी अनिल शादी—विवाह और अन्य कार्यक्रमों की एल्बम तैयार करने का काम करता है. आरोप है कि उसके पिता सुरेश ने किसी बात को लेकर अनिल पर लोहे के सरिये से हमला कर दिया। हमले में अनिल के सिर पर कई वार किए गए। जिससे उसके सिर में तीन गंभीर घाव हो गए। घायल अनिल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कराया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए लोहे के सरिये को भी बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here