Home News Posts उत्तराखंड महिला की हत्या में पुलिस के हाथ लगे नये सुराग, जल्द खुलासे...

महिला की हत्या में पुलिस के हाथ लगे नये सुराग, जल्द खुलासे का दावा

0
11

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जंगल में महिला का शव कूड़े के ढेर के पास से बरामद होने के मामले में पुलिस को जांच के दौरान कुछ नये सुराग हाथ लगे है। पुलिस को सीसी कैमरे में शव बरामद होने से पहले दिन रात के समय एक कार उस कूड़े के ढेर के समीप जाती हुई दिखायी दी है। जिसके बाद पुलिस को दावा है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।
बता दें कि बीती शाम करीब 6 बजे थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास एक महिला का शव पडा हुआ है, उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर एक महिला का शव कूडे के ढेर में पडा हुआ था, जिसके चेहरे व गले पर गहरे घाव के निशान थे। प्रथम दृष्टया उक्त महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर फेंका जाना प्रकाश में आया हैं। मौके पर फॉरेसिंक व एफएसएल की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व उसके आसपास से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। साथ ही मृतका की फोटो व हाथ मे बने टैटू की फोटो को सोशल मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत चौकी प्रभारी बिधोली द्वारा स्वयं वादी बनकर घटना के संबंध में थाना प्रेमनगर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा की जा रही है। साथ ही एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अलग—अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी फुटेजो के अवलोेकन के साथ— साथ सर्विलांस व अन्य माध्यमो से घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। साथ ही मृतका की शिनाख्त हेतु जनपद के अन्य थानों, आसपास के जनपदों/ राज्यों से भी गुमशुदा महिलाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिसमें 17 नवम्बर की रात्रि में घटनास्थल के पास पुलिस को एक संदिग्ध कार जाती हुई दिखायी दी है, जिसके सम्बंध में और अधिक जानकारी एकत्रित की जा रही है, जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here