Home News Posts उत्तराखंड कार खाई गिरी, एक की मौत चार घायल

कार खाई गिरी, एक की मौत चार घायल

0
16

नैनीताल। सड़क हादसें में देर रात एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायलो को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज मध्य रात्रि आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से प्राप्त सूचना के अनुसार कि कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी बरेली, उत्तर प्रदेश के निवासी थे। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ आपसी समन्वय के साथ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु भवाली पहुंचाया। वहीं दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, जिसका शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायलों के नाम सनी (उम्र 23 वर्ष)पुत्र तेजराम निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली, रवि पुत्र दिनेश मौर्य निवासी बरेली, संचित पुत्र हृदय नारायण तिवारी निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली व संदीप शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी बरेली बताये जा रहे है। वहीं मृतक का नाम अनुज तिवारी (उम्र 29 वर्ष) पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here