Home News Posts उत्तराखंड 14 लाख रुपये लूट की घटना में शामिल 2 और बदमाश गिरफ्तार

14 लाख रुपये लूट की घटना में शामिल 2 और बदमाश गिरफ्तार

0
21

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में हुई 14 लाख रूपये लूटने की वारदात में शामिल फरार चल रहे दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने गुप्तकाशी रूद्रप्रयाग सेे गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना में लूटे गए 82 हजार रुपये बरामद हुए है। इस घटना मेेंं शामिल पांच अन्य बदमाशों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार बीती 7 नवम्बर को राजेश कुमार सोनी पुत्र धज्जा राम, निवासी हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून के प्लॉट के सौदे के सम्बन्ध में 14 लाख रुपये लेने जाने के दौरान उनके साथी दिनेश तिवारी, ओमकार व गुरविन्दर के साथ इंद्रेश हॉस्पीटल के पास कुछ युवकों द्वारा उनसे मारपीट करने तथा पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो जाने के संबंध में कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 9 नवम्बर को लूट की इस घटना में शामिल सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह, व शक्ति सिंह को घटना में लूटे गए 1,50,000/— रुपये के साथ गिरफ्तार तथा 10 नवम्बर को कर्ण यादव पुत्र केशरी यादव व सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू पुत्र फिरोज अख्तर को गिरफ्तार किया गया था। मामले में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश हेतु लगातार उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे, पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के संबंध में सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से बीते रोज घटना में शामिल फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों सिद्वान्त बडोनी पुत्र भारतभूषण को घटना में लूटे गए 40 हजार रुपये के साथ तथा दीपक सिंह शेखावत पुत्र बिहार सिहं को घटना में लूट गए 42 हजार रूपये के साथ गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग से गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here