Home News Posts उत्तराखंड फरार चल रहा मंत्री रेखा आर्य का पति झांसी से दबोचा!

फरार चल रहा मंत्री रेखा आर्य का पति झांसी से दबोचा!

0
17

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
बता दें कि गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान उनके खिलाफ गैर—जमानती वारंट जारी होने की जानकारी भी सामने आई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस गिरधारी लाल साहू की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पुलिस की अलग—अलग टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। सूत्रों के अनुसार अब गिरधारी लाल साहू को झांसी से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here