Home News Posts उत्तराखंड महिला एएसआई 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

महिला एएसआई 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
29

हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने हरिद्वार जिले के रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एएसआई ने शिकायतकर्ता से दूसरे पक्ष के साथ चल रहे लेन—देन के विवाद में समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सतर्कता विभाग ने ट्रैप की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, विभाग से शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रानीपुर थाने में नियुक्त एएसआई सोनिया उससे मामले का निपटारा कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता विभाग ने इसकी जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। इसके बाद सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की योजना बनाई। आज टीम ने निर्धारित रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए महिला एएसआई सोनिया को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मचने की संभावना है। सतर्कता विभाग की ओर से मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here