Home ताजा ख़बर अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में...

अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में !

0
62


नई दिल्ली। सीजेपी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी 10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट है। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले ही दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया है। वे करीब सुबह 10:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें बाहर निकलने से पहले ही डिटेन कर लिया गया। इसके अलावा सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका को भी हिरासत में लिया गया है। फ्लाइट के अंदर का वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपके कह रहे हैं कि मैं अरेस्ट होने के लिए आया हूं, कर लो अरेस्ट, मैं डरता नहीं हूं। सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह दिल्ली स्थित आवास से हिरासत में ली गई। सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सख्ती बरत रही है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। इसके अलावा 1000 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग—अलग स्थानों से पकड़ा गया है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक्स पोस्ट कर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “एक चोर दूसरे चोर को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। देश के युवाओं की बुलंद आवाज ध्रुव राठी को मोदी जी ने गिरफ्तार कर लिया है।
मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने सीजेपी के प्रदर्शन से पहले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन हिरासतों को पूरी तरह गैरकानूनी बताते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र को हड़पने के खिलाफ होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की जा रही है। प्रशांत भूषण ने कहा कि मोदी और शाह जनता से इतने डरे हुए हैं।

राहुल गांधी ने कहा- ‘यह सरकार जाएगी’

नई दिल्ली। चेन्नई रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “ज्ञानेश कुमार जाएंगे। यह सरकार जाएगी। फिर लोकतंत्र को दुरुस्त करने का काम शुरू होगा।” राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया, जब जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी और प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश कर रहे कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया गया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। राहुल गांधी ने एक्स पर केवल लिखित संदेश ही साझा नहीं किया, बल्कि संसद के सेंट्रल हॉल में ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों के बीच दिए गए अपने भाषण की एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की। इस भाषण में उन्होंने कहा था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से भी अधिक गंभीर समस्या मौजूद है और उसका समाधान मौजूदा सरकार को हटाने से जुड़ा है। राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों से कहा था कि पिछले कुछ दिनों में विपक्ष की ओर से किए गए प्रदर्शनों ने सरकार की नींव हिला दी है और सरकार दबाव में है। उन्होंने इस संघर्ष को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा था कि इसके लिए संघर्ष करना और जरूरत पड़ने पर जान देना भी सार्थक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here