Home News Posts उत्तराखंड युवक की हत्या का खुलासा, पति—पत्नी गिरफ्तार

युवक की हत्या का खुलासा, पति—पत्नी गिरफ्तार

0
26
  • 40 लाख रूपये की लेनदारी के कारण की गयी थी हत्या की वारदात

उधमसिंहनगर। युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके दोस्त व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। हत्या की यह वारदात 40 लाख रूपये की देनदारी के चलते अंजाम दी गयी थी।
जानकारी के अनुसार मृतक हरदीप सिंह के ऊपर आरोपी की करीब 40 लाख रुपये की देनदारी बताई गई है। पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी पर हरदीप सिंह के 40 लाख रुपये बकाया थे और रकम वापस नहीं लौटानी पड़े, इसके लिए कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई। कुंडा थाना क्षेत्र के गौरा फार्म में हुई हरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए पति—पत्नी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, संदीप सिंह उर्फ सोना ने रुपयों के लेन—देन के विवाद में हरदीप सिंह को गोली मारी। जांच के दौरान हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने के षडयंत्र में उसकी पत्नी संदीप कौर की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि 13 सितंबर 2026 को रजविन्दर कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी गुलजारपुर ने अपने पुत्र हरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन, संदिग्धों से पूछताछ तथा वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप सिंह उर्फ सोना और उसकी पत्नी संदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि हरदीप सिंह के आरोपी संदीप सिंह पर करीब 40 लाख रुपये बकाया बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इसी रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि रकम वापस करने से बचने के लिए हरदीप सिंह की हत्या की साजिश रची गई और उसे गोली मार दी गई। हालांकि, 40 लाख रुपये की देनदारी और हत्या के पीछे इसी वजह को लेकर सामने आए तथ्यों की अंतिम पुष्टि विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया में होगी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने के प्रयास किए गए। विवेचना में आरोपी की पत्नी संदीप कौर की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और आरोपी की कार बरामद की है। बरामद सामान को विवेचना में शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here