Home News Posts उत्तराखंड कोरोनेशन हॉस्पिटल में हुयी मारपीट की घटना में 10 युवक गिरफ्तार

कोरोनेशन हॉस्पिटल में हुयी मारपीट की घटना में 10 युवक गिरफ्तार

0
32

देहरादून। कोरोनेशन हॉस्पिटल में हुई मारपीट के मामले में मारपीट के मामले में पुलिस ने दस युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया मे वायरल एक वीडियो, जिसमे कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत कोरोनेशन हॉस्पिटल में कुछ अज्ञात युवक आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त घटना के संबंध में शिकायतकर्ता हिमांशु चौहान पुत्र श्री शीतन चौहान निवासी— वृन्दावन एन्क्लेव, बालावाला, गुलरघाटी, द्वारा एक तहरीर कोतवाली डालनवाला पर दी गयी कि वे अपने 06 अन्य दोस्तों के साथ कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाने हेतु आये थे कि तभी कोरोनेशन हॉस्पिटल में 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा वाहन से आकर उनसे उनका पता पूछा गया तो उनके द्वारा अपना पता बालावाला बताने पर अचानक उन पर हमला कर मारपीट की गयी व काँच की बोतलों व पत्थरों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त घटना में डालनवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर मारपीट की घटना में संलिप्त 10 युवको को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम वंश कोठियाल पुत्र मनोज कोठियाल निवासी— इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, कपिल वोहते उर्फ सन्नी पुत्र राजभहन बोहते निवासी इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, अंकित वासोत उर्फ कुसु पुत्र किशोर वासोत निवासी इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, समीर ढिंगिया पुत्र राजन ढिंगिया निवासी इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, मुकुल सोनकर पुत्र अजय सोनकर उर्फ घोंचू निवासी— इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, गुंजन कुमार पुत्र भूटान यादव निवासी इन्द्रा कालोनी, शर्मा टेलर, नई चुक्खूवाला, शुभ सिरोय पुत्र चंचल सिरोय निवासी इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, विवेक सैनी उर्फ विहान पुत्र पप्पू सैनी निवासी इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, हर्षित चौहान पुत्र दीपक चौहान निवासी इन्द्रा कालोनी, चुक्खूवाला, हिमांशु भटृ पुत्र विनोद कुमार निवासी 14/2 इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, बताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here