Home News Posts उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर आयोजित होने वाले 5 कार्यक्रमों के पोस्टरों...

मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर आयोजित होने वाले 5 कार्यक्रमों के पोस्टरों का किया विमोचन

0
68

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड तकनीकी विश्वविघालय में आयोजित हिमालय दिवस के अवसर पर राज्य भर में विज्ञान एवं प्रौघोगिकी लोकप्रियकरण के लिए आयोजित होने वाले 5 कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया।
यूकॉस्ट, हेस्को तथा यूटीयू द्वारा आयोजित हिमालयन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने जिन कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया उनमें 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग, सीमांत बाल विज्ञान कांग्रेस, ज्ञानोत्कर्ष तथा 21वीं उत्तराखंड राज्य साइंस कॉन्फ्रेंस प्रमुख है। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान लोकप्रियकरण पत्रिका ष्विज्ञान संप्रेषणष् के 5वें वार्षिकांक का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय, पद्मभूषण से सम्मानित विख्यात पर्यावरणविद् डॉ अनिल जोशी, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविघालय की कुलपति डॉ तृप्ता ठाकुर, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत, यूटीयू के कुलसचिव डॉ राजेश उपाध्याय, यूकॉस्ट के संयुत्तQ निदेशक डॉ डीपी उनियाल, डीआइएसटीएफ के आयोजन सचिव डॉ कुँवर राज अस्थाना सहित बड़ी संख्या में वैज्ञानिक, अध्यापक, छात्र एवं महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद ठाकुर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश उपाध्याय ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here