Home News Posts उत्तराखंड दो शातिर वाहन लुटेेरे गिरफ्तार

दो शातिर वाहन लुटेेरे गिरफ्तार

0
21
  • लूटी गयी स्कूटी तथा घटना मे प्रयुक्त 2 तमन्चे व 2 कारतूस बरामद

देहरादून। वाहन लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से लूटी गयी स्कूटी व घटना में प्रयुक्त दो तमंचे कारतूस बरामद किये गये है। आरोपी नशे के आदी हेै जो पूर्व मेंं भी लूट, चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके है।
जानकारी के अनुसार रमनदीप सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्रेवाल ग्रीन व्यू ऋषिकेश रोड, डोईवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर तहरीर देकर बताया गया था कि बीती 27 जुलाई को वह अपनी स्कूटी से डोईवाला की ओर आ रहा था, तो सीमेन्ट फेक्ट्री के करीब सौंग नदी डोईवाला के पास अज्ञात व्यक्तियो द्वारा उसे तमन्चा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी स्कूटी जबरन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे अथक प्रयासों व एक सूचना के बाद बीती रात पुरानी घमंडपुर रोड, जौलीग्रान्ट, डोईवाला से घटना में शामिल दो आरोपियों को लूटी गयी स्कूटी व घटना में प्रयुक्त् दो तमंचों व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम ेहर्षदीप सिंह पुत्र सिंदर सिंह निवासी दादूपुर, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर व अंकित कुमार पुत्र संतरपाल निवासी ग्राम अब्दीपुर, थाना खानपुर, जिला हरिघ्द्वार बताया। बताया कि वह नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त वाहन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में शामिल उनके एक अन्य साथी को कुछ दिन पूर्व अवैध तमंचे के साथ हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here