Home News Posts उत्तराखंड पुलिस ने की पीजी/हॉस्टल में आकस्मिक चैकिंग

पुलिस ने की पीजी/हॉस्टल में आकस्मिक चैकिंग

0
20
  • चार होस्टल संचालकों को दिया नोटिस, वहीं चार हिरासत में
  • छात्र/छात्राओं को हिदायत, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त

देहरादून। पढ़ाई की आड़ में शहर में हुड़दंग करने वाले छात्रों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा बीती रात प्रेमनगर क्षेत्र के होस्टलों में आकस्मिक चैंकिग की गयी। 4 होस्टलों में अनियमितता पाये जाने पर पुलिस होस्टल संचालकों को नोटिस दिया तथा अनावश्यक घूम रहे युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी।
पढाई की आड में हुडदंग करने तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्र/छात्राओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बीती रात प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित हास्टल/पीजी में आकस्मिक रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी प्रतिष्ठान संचालको से उनके प्रतिष्ठान में रहने वाले छात्र/छात्राओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें अपने प्रतिष्ठान में रहने वाले छात्र/छात्राओं का शत—प्रतिशत सत्यापन कराने तथा प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवीें कैमरे लगवाने की हिदायत दी गई। साथ ही सभी प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में निवासरत छात्र/छात्राओं के प्रवेश की समयसीमा रात्रि 10 बजे निर्धारित करनेे, प्रतिष्ठान में आने वाले बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन के बाद ही प्रतिष्ठान में आने की अनुमति देने तथा आने जाने वाले व्यक्तियों का सम्पूर्ण ब्यौरा अपने पास सुरक्षित रखने के निर्देश दिये गये। साथ ही प्रतिष्ठान में रहने वाले छात्र/छात्राओं के रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाये जाने, किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता अथवा प्रतिष्ठानों में छात्रों द्वारा नशीले पदार्थाे के सेवन से सम्बन्धित किसी भी शिकायत पर सम्बन्धित छात्र के साथ—साथ प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान 4 हॉस्टल में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस द्वारा संबंधित हॉस्टल संचालकों को नोटिस देकर तय समयसीमा के अंदर सभी अनियमितताओं को दूर करने के निर्देश दिए गए, साथ ही चेकिंग के दौरान देर रात्रि में आवश्यक रूप से घूम रहे 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here