Home News Posts उत्तराखंड मेडिकल स्टोर से नशीले इंजेक्शन एवं नशीले दवाए बरामद

मेडिकल स्टोर से नशीले इंजेक्शन एवं नशीले दवाए बरामद

0
14
  • मेडिकल स्टोर सील, की गयी वैधानिक कार्यवाही

देहरादून। नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ व औषधि प्रशासन विभाग बीती शाम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। इस दौरान मेडिकल स्टोर में नशीले इंजेक्शन व दवाईयंा बरामद होने पर मेडिकल स्टोर सीज करते हुए उनके संचालकों पर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में एसटीएफ की कुमाऊँ यूनिट एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद नैनीताल के मुखानी रोड स्थित जय श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से व्यवसायिक मात्रा में नशीले इंजेक्शन एवं नशे में प्रयोग की जाने वाली दवाइयां बरामद की गईं। कार्यवाही के पश्चात औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा उक्त मेडिकल स्टोर को अग्रिम कार्यवाही तक सील कर दिया गया। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक कपिल सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी जवाहरनगर, नगला, पंतनगर तथा मेडिकल स्टोर स्वामी राहुल वार्ष्णेय पुत्र उपकार वार्ष्णेय, निवासी सावित्री कॉलोनी, हल्द्वानी मौके पर मौजूद मिले। दोनों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here