Home News Posts उत्तराखंड प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ट्रेफिक प्लान

प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ट्रेफिक प्लान

0
31


देहरादून। प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत 19 व 20 अगस्त को ट्रेफिक प्लान तैयार किया गया जिसके तहत शहर में यातायात डायर्वट किया जायेगा।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यव्रQम के दृष्टिगत शहर में ट्रेफिक प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत रुट डाइवर्ट का समय 19 अगस्त 2026 को दोपहर एक बजे से साढे तीन बजे तक 20 अगस्त 2026 को प्रातः साढे आठ बजे से साढे दस बजे तक 20 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक ऋषिकेश से देहरादून शहर / मसूरी आने वाले वाहनों के लिये रानीपोखरी भोगपुर — थानों — 06 नम्बर पुलिया — सहस्त्रधारा क्रासिंग — सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर में प्रवेश कराया जायेगा तथा मसूरी हेतु सहस्त्रधारा क्रासिंग आईटी पार्क, साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा। हरिद्वार से देहरादून शहर/मसूरी आने वाले वाहनों के लिये भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन — डोईवाला चौक — दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जायेगा तथा मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक — आईएसबीटी — शिमला बाईपास — जीएमएस रोड — कैन्ट — अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा। आशारोडी / प्रेमनगर क्षेत्र से से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिये आशारोडी / प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी — शिमला बाईपास — जीएमएस रोड — बल्लूपुर चौक — कैन्ट अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।  देहरादून शहर से हरिद्वार / ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिये कारगी चौक — दूधली मार्ग — डोईवाला चौक — भानियावाला सर्विस लेन — लालतप्पड — नेपाली फार्म तिराहा होते हुए ऋषिकेश / हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा। मसूरी से हरिद्वार / ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिये जेपी बैंड — बार्लाेगंज — कुठाल गेट — ओल्ड मसूरी रोड — सांई मन्दिर — काठ बंगला पुलिया — किरशाली चौक — आईटी पार्क — सहस्त्रधारा क्रासिंग — 06 नम्बर पुलिया — महाराणा प्रताप चोक— थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा। ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिये सर्वे चौक — सहस्त्रधारा क्रासिंग — आईटी पार्क — साईं मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।  घण्टाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिये ग्रेट वैल्यू — कैनाल रोड — काठ बंगला पुल — सांई मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा। हाथीबडकला / दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिये दिलाराम — ग्रेट वैल्यू — कैनाल रोड — काठ बंगला पुल — सांई मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा। डायवर्जन प्वाईंट भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी), भानियावाला फ्लाई ओवर, डोईवाला थाने से 100 मी0 आगे दूधली रोड, कारगी चौक, शिमला बाईपास चौक, एनेक्सी तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, साईं मन्दिर, राजपुर रोड, दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू तिराहा, सांई मन्दिर तिराहा, कुठालगेट तिराहा  तक किया जायेगा। यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन एवं रूट प्लान का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का प्रयोग न करें। किसी भी दशा में अपने वाहन मुख्य मार्ग, सड़क के किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर पार्क न करें, जिससे यातायात बाधित हो। अपने गन्तव्य तक पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। अति आवश्यक सेवा (एम्बुलेंस, पुलिस, फायर आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल / दूध / गैस / सब्जी) के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास कराया जायेगा। नो पर्किग जोन में वाहन खडा करनें पर ट्रेफिक व्रQेन द्वारा व्हीकल को टो किया जायेगा तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान का पालन करें। ट्रैफिक सम्बन्धी अपडेट्स पाने के लिए देहरादून पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज को फोलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here