Home News Posts उत्तराखंड चोरी की कार के साथ गिरफ्तार

चोरी की कार के साथ गिरफ्तार

0
20

देहरादून। पुलिस ने चोरी की कार के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभव दिनेश तिवारी ने कोतवाली नगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांधी रोड स्थित होटल की पार्किंग से उनकी हौंडा सिटी कार को चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चोरी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके खुलासे तथा उसमें शामिल व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उसके आस—पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये लोगों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मिली सूचना पर वाहन चोरी की घटना में शामिल दीपक गुप्ता पुत्र दिनेश को सिंघल मंडी के पास से चोरी किये गये वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा ही पूर्व में उक्त वाहन को अनुभव दिनेश तिवारी को बेचा था तथा उक्त कार की दूसरी चाबी उसके पास थी। कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसकी अनुभव दिनेश तिवारी से बहस हो गयी थी, जिसके बाद उसने उसे सबक सिखाने व परेशान करने के इरादे से वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए उसके द्वारा उक्त वाहन को सुनसान इलाके में छिपा दिया था, जिसे आज वह बेचने के लिए जा रहा था, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here