Home News Posts उत्तराखंड नगर निगम का कर्मचारी बनकर महिला से लूट, दो गिरफ्तार

नगर निगम का कर्मचारी बनकर महिला से लूट, दो गिरफ्तार

0
97

देहरादून। घर में घुसकर नगर निगम का कर्मचारी बताकर महिला से लूट व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लूट का सामान व नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गढवाली कालोनी निवासी श्रीमती गीता काला पत्नी अनिल काला ने थाना रायपुर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि 19 जुलाई की अपरान्ह लगभग दो बजे से ढाई बजे के उनकी माता श्रीमती भुवनेश्वरी देवी अपने घर में अकेली थी, उसी समय 02 व्यक्तियों द्वारा उनके घर में आकर अपने आप को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए जबरन उनके घर के अन्दर घुसकर उनकी माता के साथ मारपीट कर उनकी मां के कुण्डल, अंगूठी, 03 हजार रूपये नगद व मोबाइल फोन लूट कर ले गये। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के खुलासा तथा गिरफ्तारी हेतु थाना रायपुर पर पुलिस टीम का गठन करते हुए टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आस—पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटना में शामिल 02 संदिग्धों की फुटेज प्राप्त हुई, प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये युवको के हुलिये से प्राप्त फुटेजों का मिलान कराया गया। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों से आज पुलिस टीम द्वारा मिली सूचना पर सीक्यूआई जंगल रायपुर से घटना को अजांम देने वाले सागर सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी गली अपर गढवाली कालोनी रिंग रोड, रायपुरह तथा अंकित गुप्ता पुत्र प्रवेश गुप्ता नवासी आर्दश कालोनी रिंग रोड निकट 6 नंबर पुलिया, रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में लूटी गयी शत प्रतिशत सम्पत्ति (कान के सोने के कुण्डल, अंगूठी, तीन हजार रूपये नगद व मोबाइल फोन) बरामद किये गये। पूछताछ में उनके द्वारा बताया कि वह दोनों प्लम्बर का काम करते हैं तथा नशे के आदी हैं, सागर पीडित बुजुर्ग महिला के मौहल्ले में ही रहता है तथा उसे जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला अपने घर पर अकेली रहती हैं, जिस कारण उसकेे द्वारा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अपने साथी अंकित के साथ मिलकर घर में लूट की योजना बनाई। योजना के मुताबिक दोनो नगर निगम के कर्मचारी बनकर सफाई व्यवस्था चैक करने के बहाने बुजुर्ग महिला के घर में घुसे तथा बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद दोनो लूट के माल को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।ा पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here