Home News Posts उत्तराखंड फर्जी शस्त्र लाईसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

फर्जी शस्त्र लाईसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

0
34
  • फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बरामद

देहरादून। फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों के शस्त्र लाईसेंस बनवाकर व फर्जी एनओसी के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य में असली के रूप में रजिस्टर्ड कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक फर्जी शस्त्र लाईसेंस, पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहरी राज्यों से अपराधी किस्म के लोगों द्वारा फर्जी तरीके से अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाईसेन्स प्राप्त कर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये है। इस सूचना की जांच व कार्यवाही हेतु टीम नियुक्त की गयी, टीम द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून, मेरठ व पंजाब आदि राज्यो से पत्राचार कर जानकारी की गयी। प्राप्त सूचनाओं आदि से शस्त्र लाईसेन्स नं.— 34041।7।1।।7/1499 का जिला अमृतसर, पंजाब से स्थानान्तरण होने के उपरान्त वर्ष 2017 में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून की शस्त्र पंजिका में अंकन होना पाया गया। इस सम्बन्ध गहन जांच व और अधिक जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि उक्त शस्त्र लाईसेन्स अमृतसर पंजाब से बना ही नही हुआ, जिस पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर उपरोक्त लाईसेन्स धारक अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव निवासी फ्लैट नं—807 हनुमन्त रेजीडेंसी शिमला बाईपास देहरादून को लकडमण्डी के पास, देहरादून से गिरफ्तार किया गया। गिरप्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला है कि बडे स्तर बाहरी राज्यो से फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बनाकर उत्तराखण्ड राज्य के कई जनपदो में दर्ज कराये गये है, उक्त गिरफ्तार आरोपी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के जिलाधिकारी कार्यालयो की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये फर्जी लाईसेन्सो/संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी कर आगे कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here