Home News Posts उत्तराखंड मंदिर के सेवादार की हत्या, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

मंदिर के सेवादार की हत्या, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

0
174

हरिद्वार। मंदिर के सेवादार की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव का है। यहंां बालाजी मंदिर में सेवा कर रहे एक बुजुर्ग सेवादार की अज्ञात हमलावरों ने सोते समय हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 65 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गोधना गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब चार महीनों से भोगपुर स्थित बालाजी मंदिर में रहकर सेवा कर रहा था। आज सुबह जब मंदिर के स्वामी संजय सैनी मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने सेवादार को खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा देखा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने रात के समय सोते हुए राजवीर के सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम सुराग एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया है। इस मामले में मंदिर स्वामी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के अनुसार, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here