Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

0
17
  • मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून। प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर भी जारी है। देहरादून सहित प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के तापमान में वृ( दर्ज की गई है। लेकिन प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊं चाईई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। प्रदेश के बाकी पर्वतीय जिलों एवं हरिद्वार जिले में गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here