Home News Posts उत्तराखंड गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर महिलाओं ने किया चक्का जाम

गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर महिलाओं ने किया चक्का जाम

0
20

देहरादून। घरेलू गैस सिलिंडर की लगातार किल्लत को लेकर लोगों का ध्ौर्य टूट गया है। आज सुबह भुड्डी गांव की महिलाओं ने शिमला बाईपास पर सड़क जाम कर दिया। एजेंसी संचालक और जिला आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया। जिसके चलते वहंा लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से भुड्डी गांव समेत आसपास के इलाकों में गैस सिलिंडर की डिलीवरी बंद पड़ी हुई है। महिलाएं बताती हैं कि ऑर्डर दिए हुए 15—20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं पहुंचा। कई परिवार रसोई बनाने के लिए लकड़ी और कोयला इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। एक स्थानीय महिला ने बताया, “हम रोज सुबह एजेंसी के बाहर लाइन लगाते हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है कि स्टॉक नहीं है। यह समस्या सिर्फ भुड्डी गांव तक सीमित नहीं है। देहरादून के कई अन्य इलाकों में भी इसी तरह की शिकायतें आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे के आसपास भुड्डी गांव की करीब 50 महिलाएं शिमला बाईपास पर उतर आईं। उन्होंने एजेंसी संचालक के खिलाफ नारे लगाए और आपूर्ति विभाग को तुरंत कार्रवाई की मांग की। कुछ देर बाद पुरुष सदस्य भी शामिल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर ट्रैफिक रोक दिया। जिस कारण वहंा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बातचीत शुरू की। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा, “जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता कि 48 घंटे के अंदर सिलिंडर पहुंच जाएंगे, हम सड़क नहीं खाली करेंगे।” दो घंटे बाद आश्वासन मिलने के बाद जाम खुला, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी बरकरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here