Home News Posts उत्तराखंड एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

0
12
  • गुस्साये ग्रामीणों ने की पुलिस चौकी में तोड़फोड़

हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से जहंा बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कार चालक को हिरासत में ले लिया। लेकिन इस दौरान गुस्साये ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर वहंा तोड़—फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया।
मामला हरिद्वार—नजीबाबाद हाईवे का है। जानकारी के अनुसार, कांगड़ी क्षेत्र निवासी प्रवेश किमोठी अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार—नजीबाबाद हाईवे पर एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवेश किमोठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में ले लिया और उसे नजदीकी पुलिस चौकी में बैठा दिया। जैसे ही युवक की मौत की खबर परिवार और गांव में पहुंची, बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण चौकी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी के भीतर घुसकर आरोपी चालक के साथ मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बीच—बचाव की कोशिश की, लेकिन भीड़ का गुस्सा बढ़ता गया। हंगामे के दौरान चौकी परिसर में तोड़फोड़ की भी सूचना है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और श्यामपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। देर रात तक चौकी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और चौकी में हुई तोड़फोड़ के मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here