देहरादून। म्यूल खाता उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक वाहन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक सहित अन्य कई सामान बरामद किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मामले में एसटीएफ की साईबर पुलिस टीम के द्वारा साईबर अपराधियों को म्यूल एकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह/ पैनल का भडांफोड किया गया है। इन अपराधियों के द्वारा भोली भाली जनता को लालच एंव गुमराह कर उनके खाते खुलवाये जाते थे, जिन्हे साईबर क्राईम जैसे संगठित अपराधियों के साथ साझा कर, धोखाधड़ी के लिये प्रयुक्त किया जाता था। इनके द्वारा खुलवाये गये खातों में विभिन्न राज्यो के पीड़ितों की लाखो रुपये की धनराशी का लेन देन हुआ है। जिनसे इनके द्वारा अच्छा खासा मुनाफा कमाया गया। जिस सम्बन्ध में गोपनीय सूचना एंव तकनीकी विश्लेषण करने के उपरान्त एसटीएफ की साईबर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
प्रकरण की गंम्भीरता को देखते हुए एसटीएफ साइबर अपराध टीम द्वारा हरिद्वार से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा भोले भाले व्यक्तियों को झांसे में लेकर उनके नाम से फेक फर्म तैयार कर, उसके समस्त दस्तावेज तैयार किये जाते थे, जिसके आधार पर बैक में फर्म के नाम पर काँर्पाेरेट/करंट एकाउंट खोला जाता था। जिसे रोड़वेज या अन्य माध्यमों से दिल्ली में बेचा जाता था। जिसके बाद इन खातों में साईबर अपराधियों के द्वारा साईबर अपराध से प्राप्त धोखाधड़ी के पैसो का लेन देन किया जाता था। जिसका आरोपियों के द्वारा अच्छा खासा कमीशन लिया जाता था। आरोपियों से प्राप्त पासबुक/खातो के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज होना पाया गया। आरोपियों से विभिन्न पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड आदि बरामद किया गया एंव आज हरिद्वार से देहरादून लाकर गहन पूछताछ की गयी गिरफ्तार आरोपियों के नाम रवि पुत्र अशोक कुमार निवासी नवोदय नगर कालोनी रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार, राजन चौधरी पुत्र ओम प्रकाश चौधरी निवासी हाल प्रेमपुरी मोटामहादेव नजीबाबाद रोड़ थाना नजीबादबाद, कृपाल आश्रम शिवालिक नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार व विनित राणा पुत्र धीर सिह निवासी ग्राम मथाना पो.ओ. दाबकी कला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार बताये जा रहे है।




