Home News Posts उत्तराखंड घर से बच्चे को उठा ले गया गुलदार, गम्भीर घायल

घर से बच्चे को उठा ले गया गुलदार, गम्भीर घायल

0
84

पौड़ी। कोटद्वार के पोखड़ा रेंज इलाके में एक बार फिर गुलदार का आतंक सामने आया है। यह एक 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार घर से ही उठा ले गया। हालांकि परिजनों के हो हल्ला मचाने पर गुलदार मौके से भाग निकला। गुलदार के हमले से बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
मामला ग्राम धस्माणी का है। जानकारी के अनुसार यहंा 11 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह को गुलदार ने उनके घर से ही उठा लिया। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि परिवार वाले पहले तो समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। गुलदार बच्चे को मुंह में दबाकर करीब 20—25 मीटर दूर जंगल की ओर ले गया। लेकिन परिजनों ने तुरंत शोर मचाया और एकजुट होकर दौड़े। डर के मारे गुलदार बच्चे को जमीन पर छोड़कर भाग गया। गुलदार के हमले से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव खाल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर किया गया। वहां से भी डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर भेज दिया है। बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोटें गंभीर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here