Home News Posts उत्तराखंड बच्चे का हत्यारा कलयुगी पिता गिरफ्तार

बच्चे का हत्यारा कलयुगी पिता गिरफ्तार

0
147

हरिद्वार। डेढ़ साल के बच्चे के हत्यारे सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच हजार के ईनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मंगलौर निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली मंगलौर में शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसके पति फैजान ने उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गयी है। बताया कि फैजान बच्चे का सौतेला पिता है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। ताबड़तोड़ दबिश देने के बावजूद शातिर आरोपी के लगातार ठिकाने बदलने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी पर 5 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह आरोपी फैजान को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ में सामने आया कि हत्यारोपी के महिला के साथ प्रेम संबंध थे। महिला के पति की मौत होने पर आरोपी ने महिला से शादी कर ली। शादी के कुछ वक्त बाद दोनों के बीच छोटी—मोटी बातों को लेकर लगातार झगड़े होने व पूर्व पति से जन्मे बच्चे के खाने पीने की व्यवस्था करने की वजह से आरोपी काफी परेशान था। 17 फरवरी को सौतेले बेटे के रोने व चुप कराने का प्रयास करने पर भी चुप न होने पर हत्यारोपी ने गुस्से में आकर पहले तो बच्चे पर चांटे मारे लेकिन बच्चे के और ज्यादा रोने पर आरोपी ने बच्चे की छाती पर लात मार दी और उसे जान से मार दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे की लाश को बिस्तर पर लेटा दिया और वहां से फरार हो गया। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here